14,499
Disha Students' Organization/ दिशा छात्र संगठन
Flee Not, Change The World !
चार लेबर कोड के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ बुलन्द करो! ![]()
चार लेबर कोड के ख़िलाफ़ सम्मेलन में शामिल हो!
8 फ़रवरी, रविवार
सुबह 11 बजे
राजेन्द्र भवन, दिल्ली
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दिशा छात्र संगठन के साथियों पर संघी गुण्डों द्वारा किये गये कायराना हमले का विरोध करो! ![]()
कैम्पस में जनवादी स्पेस के लिए एकजुट हो!!
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में संघी लम्पटों के द्वारा दिशा छात्र संगठन के साथियों के साथ मारपीट व गाली गलौज
आज 3 फ़रवरी को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बरगद लॉन में दिशा छात्र संगठन के साथियों के द्वारा अनौपचारिक बातचीत के दौरान संघी लम्पटों द्वारा गाली गलौज के साथ साथ मारपीट की गई जिसमें दिशा छात्र संगठन की महिला साथियों को पेट में मुक्का मारने, बाल खींच के घसीटने और इसके साथ ही मां बहन की गाली दी गई जिसमें कई महिला साथियों को गंभीर चोटें आईं, संजय, पूजा, निधि, इशांत, उत्कर्ष, अमन, प्रिंस, और चंद्रप्रकाश गंभीर रूप से चोटिल हुए। इस पूरे मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन का एक तरफ़ा रवैया रहा जिसमें मारपीट करने वाले संघी लम्पटों को सीधा संरक्षण दिया गया और शांति पूर्ण तरीके से बातचीत करने वाले छात्रों को प्रॉक्टर अतुल नारायण के द्वारा प्रॉक्टर ऑफिस में बैठा कर घंटों परेशान किया गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बजरंग दल की गाड़ियां खुली घूम रही हैं, और प्रशासन इसको रोकने के बजाय गुंडागर्दी करने वाले एबीवीपी और संघी लम्पटों को विश्वविद्यालय प्रशासन से सुरक्षित निकालने का काम रहा है।

